हेयर स्टाइलिंग की दुनिया के बेताज बादशाह जावेद हबीब

        हाथ थे मिले कि जुल्फ चांद की संवार दूं- जावेद हबीब के हाथों में कुछ ऐसा ही जादू है। वो हेयर स्टाइलिंग की दुनिया के सबसे रौशन सितारे हैं। यूं तो देश भर में मॉडर्न सैलूनों की भरमार है, लेकिन ऐसे लोग न के बराबर हैं, जो बालों की बारीकियों को बखूबी समझते हों। जब भी हेयर स्टाइलिंग की बात आती है तो सबसे पहला भारतीय नाम जो जुबान पर आता है, वो है- जावेद हबीब। जाने-माने फैशन हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब को ये लोकप्रियता यूं हीं नहीं मिली है। यह उनकी लगन और मेहनत का नतीजा है । अपने प्रोफेशन के प्रति जबर्दस्त पैशन से लबरेज जावेद हबीब से मेरी मुलाकात पिछले हफ्ते हुई। उनकी तीन पीढ़ी इस व्यवसाय से जुड़ी रही है। जावेद के दादाजी नाजिर अहमद अपने समय के जाने-माने हेयर स्टाइलिस्ट थे। उनके ग्राहकों की सूची में भारत में ब्रिटिश शासन के अंतिम वायसराय लार्ड माउंटबेटन और आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जैसे व्यक्तित्व शामिल थे । केश-सज्जा में अपना करियर बनानेवाले जावेद जेएनयू से फ्रेंच लिटरेचर में पोस्ट ग्रेजुएट हैं। उन्होंने लंदन के मौरिस स्कूल ऑफ हेयर ड्रेसिंग और लंदन स्कूल ऑफ फैशन से आर्ट एंड साइंस ऑफ हेयर स्टाइलिंग एंड ग्रूमिंग में दो साल का डिप्लोमा किया है। भारत में रंगे हुए बालों को लोकप्रिय बनाने का श्रेय उन्हें ही जाता है। जावेद की शोहरत की वजह से ही सनसिल्क ने उन्हें अपना ब्रांड एंबेसडर चुना। जावेद का नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है- उन्होंने एक दिन में नॉन स्टॉप 410 हेयर कट्स को अंजाम दिए थे। देश भर में जावेद हबीब के करीब 200 सैलून चल रहें हैं, जिसमे लगभग 700 हेयर स्टाइलिस्ट कार्य करते हैं। वो करीब 30 ट्राइकोलॉजी के स्कूल भी चला रहे हैं। भारत के अलावा मलेशिया और नेपाल में भी उनके इंस्टीट्यूट्स हैं। जावेद केश-सज्जा की कला को एक नई उंचाई तक ले जाने में काफी हद तक सफल रहे हैं।

                  जावेद ने मुलाकात के दौरान हेयर स्टाइलिंग से जुड़ी कई खास बाते बताईं। उनका मानना है कि भारतीय अपने बालों को लेकर अभी ज्यादा जागरूक नहीं हुए हैं। लेखकों, पत्रकारों और नेताओं में अपने बालों के प्रति लापरवाह रवैये पर वो कहते हैं- जहां तक हेयर स्टाइलिंग का मामला है, ये दुनिया के अन्य हिस्सों की तुलना में पूरी तरह आउटडेटेड हैं। सबसे जरूरी है सही हेयर कटिंग। जावेद कहते हैं बालों को सही तरीके से काटा जाना पहली आवश्यकता है। इसके साथ ही उसकी सही देख-रेख करनी चाहिए। जावेद का मानना है कि इस ग्लोबल दौर में बालों का मॉडर्न तरीके से देखभाल करना बेहद जरूरी है। उन्होंने मुझसे अपने बालों को खूबसूरत बनाने के लिए कुछ आसान मगर बेहद लाभकारी टिप्स बांटें, जिन्हें आजमाकर आप भी सुंदर बालों के स्वामी बन सकते हैं।

जावेद हबीब के 10 उपयोगी टिप्स-

  1. बालों की सही कटिंग कराएं।
  2. बाल हमेशा साफ रखें।
  3. अच्छे शैंपू से बालों को धोएं।
  4. हेयर डाई का सही तरीके से इस्तेमाल करें वर्ना नुकसान हो सकता है। किसी अच्छे प्रोफेशनल की मदद लें या सही तरीका समझकर खुद भी डाई कर सकते हैं।
  5. मेंहदी एक अच्छा कंडीशनर है- इसे उचित तरीके से प्रयोग में लाएं।
  6. छोटे बालों को मैनेज करना आसान होता है- इसलिए बहुत ज्यादा लंबे बाल की अपेक्षा छोटे बाल रखना ज्यादा फैशनेबल हैं।
  7. आपके चेहरे का आकार चाहे जैसा भी हो, आप अपना मनपसंद स्टाईल अपना सकते हैं। चेहरे के आकार से बालों की डिजाइन पर कोई फर्क नहीं पड़ता।
  8. हरी सब्जियां और फलों का सेवन ज्यादा करें।
  9. तनाव से दूर रहें, हंसे-मुस्कुराएं।
  10.  अधिक मात्रा में पानी पीएं।

                                 प्रस्तुति : आदर्श कुमार इंकलाब, दिव्या तोमर

One Response to हेयर स्टाइलिंग की दुनिया के बेताज बादशाह जावेद हबीब

  1. Congrats Jawed. U are doing great job

Leave a Reply

Fill in your details below or click an icon to log in:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out / Change )

Twitter picture

You are commenting using your Twitter account. Log Out / Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out / Change )

Connecting to %s