1.
गांव के एक आदमी की बीवी के
आबनूसी बाल थे
दोनों थे बीस के कि बिछड़ गए
उनकी खुशियों में आए युद्ध के ये साल थे
एक नायक के पके हुए बालों वाली विधवा
बैठी हुई रोती है सोचती सिसकती
आज उसका बेटा हुआ है इतना बड़ा
नहीं उसका बाप था जितना कभी भी
2.
क्या फायदा उस हीरे या सोने का
जिसे रखा गया हो मिट्टी में गाड़
या उन चमकते सितारों के होने का
जिनके आगे आ गई हो बादलों की आड़
दोस्त मैं बात को कहूंगा तनिक मुख्तसर
है ये मेरे लिए बिल्कुल सीधी और स्पष्ट
नहीं जिंदगी के कोई मायने अगर
ठुकराते हो तुम किसी दूसरे के कष्ट
– अंग्रेजी से अनुवाद: संगम पांडेय

good work
man ko chhu gai kavita.
it sucks! if i get the fellow who wrote this i will fuck his ass off